🐾 Help Us Build a Lifesaving Treatment Center for Streetdogs.
सड़क पर रहने वाले हजारों कुत्ते हर दिन चोट, बीमारी, भूख और संक्रमण से जूझते हैं। इलाज की कमी के कारण इनमें से बहुत से मासूम जानवर तड़प-तड़प कर दम तोड़ देते हैं।
हमने इन बेजुबान जानवरों की मदद के लिए एक छोटा सा स्थान किराए पर लिया है, जिसका मासिक किराया ₹15,000 है। हमारा सपना है कि इस जगह को एक सुरक्षित स्ट्रीट डॉग ट्रीटमेंट और रिकवरी सेंटर बनाया जाए, जहां बीमार और घायल कुत्तों का इलाज हो सके और उन्हें ठीक होने तक रखा जा सके।
लेकिन इस जगह को इलाज के लायक बनाने के लिए हमें जरूरी निर्माण कार्य करवाना है —
• डॉग केज और रिकवरी एरिया
• ट्रीटमेंट टेबल और मेडिकल सेटअप
• साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था
• बेसिक दवाइयां और उपकरण
इन सभी के लिए हमें कम से कम ₹2,00,000 की तुरंत जरूरत है।
काम तभी शुरू हो पाएगा जब हमें शुरुआती फंड मिल जाएगा।
🙏 आपकी मदद क्यों जरूरी है?
क्योंकि आपके छोटे से सहयोग से —
• किसी घायल कुत्ते की जान बच सकती है
• किसी बीमार जानवर को दर्द से राहत मिल सकती है
• एक बेजुबान को जीने का दूसरा मौका मिल सकता है
आप जितना भी दे सकते हैं, उतना हमारे लिए अनमोल है।
₹100 भी एक जिंदगी बचाने की शुरुआत बन सकता है।