हमलोग पिछले कुछ वर्षों से देवघर में एक स्कूल, MAA SARASWATI GYAN KENDRA चला रहे है। लेकिन हम अकेले पर्याप्त नहीं हैं। हमारे पास बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए ज्यादा सामग्री नहीं है। हमारे पास बच्चों के लिए उचित कक्षा नहीं है। हमलोग गरीब बच्चों के लिए अच्छे क्लास रूम बनाना चाहते है,जिसमें कम्प्यूटर भी सिखाया जाएगा| अमीर परिवारों के बच्चे बडे बडे स्कूल जाते हैं और अच्छी शिक्षा लेते है, लेकिन गरीब घरों के बच्चे नहीं जा पाते। पैसों की कमी के कारण गरीब बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं|फिर वो छोटी सी उम्र में काम करने लगते है|
उनके सपने अधूरे रह गए। हमारा उद्देशय उन बच्चों के सपनों को पूरा करना है। इसके लिए हमें अच्छी कक्षाओं, अधिक अध्ययन सामग्री की आवश्यकता है। लेकिन हमारे पास उतना पैसा नहीं है। इसके लिए हमें आप लोगों की मदद चाहिए|