विशाल कुमार फुसरो के रहने वाले हैं, कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई जिसकी वजह से उनका ब्रेन हैमरेज हो गया| 3 दिसंबर से रांची के नागरमल सेवा सदन के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है| डॉक्टरों की जांच और रिपोर्ट्स की मुताबिक उनकी स्थिति में सुधार भी आ रहा है| जिससे उम्मीद की किरण बरकरार है| लेकिन सारी समस्या एक बार फिर पैसों पर आकर अटक जा रही है|
विशाल के पिता बसंत रवानी पेशे से ड्राइवर हैं और मां गृहिणी| घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं है| वहीं विशाल के इलाज में अबतक करीबन एक लाख रूपए खर्च हो चुके हैं, रोजाना के हिसाब से दवाईयां एवं बेड चार्ज को मिलाकर 9 हजार प्रति दिन का खर्च आ रहा है| अबतक की अपनी सारी पूंजी बेटे के इलाज में लगाने के बाद पिता बसंत रवानी के पास कुछ बचा नहीं